फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोन दिलानेके नाम पर लाखों की धोखाधड़ी कर कंपनी हुई फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
लोन लेने वाले काट रहे हैं थाना दाखा के चक्कर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुल्लापुर दाखा (लुधियाना)। प्राइवेट कंपनी के नाम पर दफ्तर खोल लोगों को कम ब्याज पर लोन दिलाने का झांसा दे फर्जी कंपनी के प्रबंधक कई लोगों से लाखों रुपये की धोखाधड़ी कर फरार हो गए। लोन लेने वाले पीड़ित लोग अब थाना दाखा के चक्कर काट रहे हैं और डीएसपी दाखा को शिकायत दे इंसाफ की गुहार लगा रहे हैं।
विज्ञापन

कंपनी में लोन अप्लाई करने वाले पटियाला के कस्बा सन्नौर के रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि उसने अखबार में कम ब्याज दर पर लोन देने वाली कंपनी का इश्तहार पढ़ा। उसने वहां दिए गए फोन नंबरों पर बात की। जहां से कंपनी के मैनेजर ने जमीन की फर्द और आईडी प्रूफ लेकर दफ्तर आने के लिए कहा। उसने अगले दिन दफ्तर पहुंचकर वहां दस लाख रुपये लोन के लिए अप्लाई किया और कहा कि उसने अपनी बेटी को विदेश में पढ़ाई के लिए भेजना है। वहां मौजूद एक लड़की ने उसे दस लाख रुपये लोन पास होने का विश्वास दिलाया और फिर कंपनी की तरफ से घर और जमीन देखने के लिए एक सर्वे के लिए भेजा। उसने लोन पास करवाने के नाम पर फाइल क्लीयर करने के लिए 20 हजार रुपये ले लिए और फिर कुछ दिन बाद दस लाख रुपये लोन पास होने की बात कह 60 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए। उन्होंने उसे झांसा दिया कि उसके खाते में दो दिन में दस लाख रुपये आ जाएंगे। इसके बाद उसने कंपनी के प्रबंधकों को फोन किया तो फोन ही बंद आने लगे। उसके अलावा भी कई लोगों ने लोन के लिए अप्लाई किया हुआ था लेकिन अब प्रबंधक किसी का भी फोन नहीं उठा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें