फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नो एंट्री में जाने से रोका तो ट्रैफिक मुलाजिम को मारपीट कर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस मुलाजिम को घायल कर वर्दी फाड़ी
विज्ञापन

नो एंट्री में जाने से रोका था, ट्रक चालक भी लहूलुहान, जांच में जुटी है पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
समराला चौक के पास सोमवार की शाम को नो एंट्री में घुसने रोकने पर ट्रक चालक और पुलिस मुलाजिम के बीच मारपीट हुई। दोनों सड़क के बीचों बीच एक दूसरे को पीटने लगे और डंडे उठा कर मारने लगे। ट्रक चालक ने जहां पुलिस मुलाजिम को मारपीट कर घायल कर दिया और उसकी वर्दी फाड़ दी वहीं पुलिस मुलाजिम ने भी ट्रक चालक को घायल कर दिया। सूचना मिलने के बाद ट्रैफिक पुलिस के एएसआई ने किसी तरह से दोनों को काबू कर अस्पताल भेजा। अभी तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है।
ंजाब होमगार्ड का मुलाजिम सुच्चा सिंह ट्रैफिक पुलिस में तैनात है। वह समराला चौक के पास खड़ा था। समराला चौक के पास ट्रैफिक पुलिस की तरफ से बेरिकेडिंग की हुई है। वहां से ट्रक और बड़े वाहनों का समराला चौक की तरफ जाना मना है। सोमवार की शाम को ट्रक चालक ने बेरिकेडिंग पीछे कर ट्रक अंदर घुसा दिया। सुच्चा सिंह ने उसका पीछा कर उसे रोक लिया और उसे वापस जाने के लिए कहा। इसी दौरान ट्रक चालक और सुच्चा सिंह के बीच काफी कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहासुनी हाथापाई में बदल गई। दोनों एक दूसरे को सड़क के बीचों बीच पीटने लगे। दोनों को मारपीट करते देख लोगों ने बीच बचाव करना चाहा, लेकिन कोई नहीं रुका। ट्रक चालक ने सुच्चा सिंह की वर्दी फाड़ कर उसे घायल कर दिया। वहीं सुच्चा सिंह ने ट्रक चालक को पीट कर घायल कर दिया। इसी दौरान किसी ने समराला चौक में खड़े ट्रैफिक पुलिस के एएसआई रेशम सिंह को इसकी जानकारी दी तो वह मौके पर पहुंचे और दोनों को शांत किया। उसने दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। एसीपी पूर्वी पवनजीत ने बताया कि पुलिस के पास शिकायत आ चुकी है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें