अवैध खनन के आरोप में गिरफ्तार
चब्बेवाल। पुलिस ने अवैध खनन के आरोप में थाना चब्बेवाल की पुलिस ने एक आरोपी को काबू कर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी गई शिकायत में माइनिंग अधिकारी इकवाल सिंह ने बताया कि गांव पडसोते का निवासी गुरनाम सिंह रेत से भरी ट्राली लेकर आ रहा था। उससे जांच के लिए दस्तावेज मांगे गए। वह कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। इस पर आरोपी के खिलाफ अवैध खनन के आरोप में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने रेत से भरी ट्राली को कब्जे में ले लिया है।