फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा दे विवाहिता से करता रहा दुराचार

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म
विज्ञापन

आरोपी के बहकावे में आकर विवाहिता ने पति से लिया था तलाक
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
जमालपुर के गोबिंद नगर इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति ने शादी का झांसा दे विवाहिता के साथ कई बार दुराचार किया। आरोपी की बातों में आकर पीड़िता ने अपने पति से भी तलाक ले लिया। बाद आरोपी ने शादी करने से मना कर दिया। इस पर पीड़िता ने शिकायत पुलिस से की।थाना जमालपुर की पुलिस ने गोबिंद नगर इलाके के रहने वाले रोहित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। उधर, पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराने की प्रक्रिया शुरु कर दी है।
शिकायत के मुताबिक विवाहिता का अपने पति के साथ घरेलू बातों के लेकर झगड़ा होता रहता था। इसके चलते वह अपने परिजनों के पास आकर रहने लगी। इसी दौरान आरोपी के साथ उसकी मुलाकात हुई और दोनों में संबंध बन गए। आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुराचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी के कहने पर पीड़िता ने अपने पति को भी तलाक दे दिया। पति से तलाक होने के बाद आरोपी ने शादी के लिए टालमटोल करने लगा। जब पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने साफ तौर पर शादी के लिए मना कर दिया। इसके बाद उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। जांच अधिकारी एएसआई राजिंदर सिंह ने बताता कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पीड़ित की मेडिकल जांच करा दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें