फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबूत मिटाने के लिए मोबाइल को बुरी तरह से चबा गया था गैंगस्टर लाली

विज्ञापन
विज्ञापन
सबूत मिटाने के लिए मोबाइल को चबा गया था गैंगस्टर लाली
विज्ञापन

गोली लगने के बाद भी पुलिस के काबू में नहीं आ रहा था
हाथापाई में मुंह पर लगी चोट, जबड़ा टूटा
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। डेहलों के पास मंगलवार रात को ओसीसीयू की टीम द्वारा काबू किए गए गैंगस्टर अमरवीर सिंह लाली ने काबू होने के बाद सबूत मिटाने की कोशिश की। उसने अपने पास रखे मोबाइल को ऐसे चबा दिया कि मोबाइल पूरी तरह टूट गया। लाली गोली लगने के बाद घायल होने पर भी पुलिस के काबू में नहीं आ रहा था जिस कारण पुलिस और आरोपी के बीच हाथापाई हुई। इस हाथापाई में किसी मुलाजिम से रिवाल्वर का बट उसके मुंह पर लगा जिससे वह घायल हो गया। उसके बाद उसे सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया। बुधवार सुबह उसकी टांग और मुंह का एक्स-रे किया गया। जिसमें पता चला कि टांग में लगी गोली आर-पार हो चुकी है और जबड़े की हड्डी टूट चुकी है। इसके बाद उसे पटियाला के राजिंदरा अस्पताल रेफर कर दिया गया।
मंगलवार को गैंगस्टर लाली और उसके साथी पटियाला से लुधियाना आ रहे थे। डेहलों के पास वह कुछ खाने के लिए रुके। मगर वहां उन्हें पुलिस ने घेर लिया। जानकारी के अनुसार गैंगस्टर लाली ने सदर के अधीन आते गांव मान सिंह वाला में रहने वाले अपने दोस्त के घर रुकना था। ओसीसीयू के सब इंस्पेक्टर किरपाल सिंह की शिकायत पर थाना डेहलों की पुलिस ने गैंगस्टर लाली, उसके साथी काका और एक अन्य युवक के खिलाफ हत्या के प्रयास सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी लाली और काका का साथी कार लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी गैंगस्टर कुलदीप सिंह काका को बुधवार अदालत में पेश किया। जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी हथियार कहां से लाए थे और उनका अगला टारगेट कौन था। आरोपियों ने कुछ समय पहले कांग्रेसी विधायक को भी जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें