फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के चरित्र पर था शक, गला दबा उतारा मौत के घाट

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी को गला दबा उतारा मौत के घाट
विज्ञापन

आरोपी पति फरार बसंत एवेन्यू स्थित प्रापर्टी डीलर के दफ्तर में रहते थे दोनों
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। बसंत एवेन्यू इलाके में एक व्यक्ति ने गला दबाकर पत्नी का मौत के घाट उतार दिया। पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी फरार हो गया। दंपतिी एक प्रापर्टी डीलर के दफ्तर में ही देखभाल के साथ साथ वहीं रहते थे। घटना का पता उस समय चला जब देर रात तक दफ्तर खुला रहा। पड़ोसी अंदर गए तो अंदर शव पड़ा था। लोगों से सूचना मिलने के बाद थाना सदर और चौकी बसंत एवेन्यू की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद आरती (28) का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले में आरती के पति पवन कुमार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
चौकी बसंत एवेन्यू के इंचार्ज एएसआई गुरबक्शीश सिंह ने बताया मूलरूप से उत्तरप्रदेश के जिला बलरामपुर के रहने वाले पवन कुमार की शादी करीब सात साल पहले आरती के साथ हुई थी। दोनों के कोई बच्चा नहीं था। बसंत एवेन्यू में एक प्रापर्टी डीलर का दफ्तर है। उसका मालिक असम में रहता है। दफ्तर की देखभाल के लिए वह आरती और पवन को छोड़ कर गया था। दोनों दफ्तर के पीछे बने प्लाट में खाना बनाते थे और दफ्तर में ही सो जाते थे। पवन मजदूरी करने के लिए काम पर चला जाता था, जबकि आरती दफ्तर की देखभाल करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से पवन को शक था कि उसकी पत्नी के किसी के साथ संबंध हैं। इसे लेकर दोनों के बीच कई बार झगड़ा भी हुआ। वीरवार की देर शाम को दोनों के बीच फिर से झगड़ा हुआ। इसी दौरान पवन ने गला दबा कर आरती को मौत के घाट उतार दिया और फरार हो गया। देर रात को पड़ोसियों ने देखा कि लाइटें जल रही है और दफ्तर के आसपास कोई नजर नहीं आ रहा। वह दफ्तर के अंदर गए तो अंदर आरती का शव पड़ा था। इजसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। एएसआई ने बताया कि आरोपी ने गला किस चीज से दबाया है, अभी कुछ स्पष्ट नहीं है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे काबू कर लिया जाएगा। मृतक आरती के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें