फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य मंत्री पंजाब कार्यालय के नाम पर फर्जी फोन करने वाले लैक्चरार को विभाग ने किया निलंबत

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम ऑफिस के नाम का प्रयोग कर फोन करने पर लेक्चरर निलंबित
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। सरकारी बहु तकनीकी कालेज के सीनियर लेक्चरर को फर्जी तौर पर मुख्यमंत्री कार्यालय के नाम का उपयोग कर पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर से बुरा बर्ताव करना महंगा पड़ा। मामला सामने आने पर तकनीकी शिक्षा विभाग के विशेष सचिव ने सीनियर लेक्चरर जसबीर सिंह गिल को निलंबित कर दीनानगर में तबादला कर दिया। जहां पर निलंबित लेक्चरर हर बुधवार अपनी हाजिरी लगवाएंगे।
तकनीकी शिक्षा विभाग की तरफ से सीनियर लेक्चरर को निलंबित करने संबंधी आए पत्र में बताया है कि लेक्चरर ने 9 फरवरी को रात 8:15 बजे पीडब्ल्यूडी और बी एंड आर के चीफ इंजीनियर टीएस चहल को अपने मोबाइल से फोन कर सीएम कार्यालय के नाम का प्रयोग कर बुरा बर्ताव किया। पत्र में बताया गया कि लेक्चरर ने तीन मिनट से अधिक बात की है। तकनीकी शिक्षा विभाग ने मामले में संज्ञान लेते हुए लेक्चरर जसबीर सिंह को दो मार्च को निलंबत कर दीनानगर में स्थित तकनीकी कालेज में तबादला कर दिया। जहां पर लेक्चरर को हर ब़ुधवार को हाजिरी दर्ज करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में जब निलंबित सीनियर लेक्चरार जसबीर सिंह से बात की गई तो उन्होंने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि चीफ इंजीनियर भ्रष्ट अधिकारी है। जिसने एक मंत्री से मिलकर उनके खिलाफ साजिश की है। उन्होंने चीफ इंजीनियर को नेशनल हाईवे 254 पर बन रहे फोर लेन बाईपास के बारे में फोन किया था। लेकिन उनके फोन करने को कोई और ही रंगत देकर पेश कर दिया गया। इस बारे में वह आने वाले दिनों में खुलासा करेंगे।
इस के बाद जब चीफ इंजीनियर टी एस चाहल से बात करने संबंधी उनके मोबाईल फोन पर संपर्क किया गया तो बार बार घंटी बजने के बावजूद उन्होंने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें