फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से गैंगरेप

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला से गैंगरेप, मारपीट भी की
विज्ञापन

पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ किया मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। जिले के एक गांव में महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। थाना नथाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 19 मई को भाना सिंह और तेजा सिंह ने उसे किसी बहाने से अपनी इनोवा गाड़ी में बैठा लिया। आरोपी उसे गांव लहरा सोंधा ले गए। वहां पर सुनसान जगह पर गाड़ी रोक कर दोनों ने उसके साथ गैंगरेप किया। उसने जब विरोध किया तो दोनों आरोपियों ने उससे मारपीट कर जान से मारने की धमकियां दीं। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर भाना सिंह और तेजा सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


महिला से दुराचार के आरोप में तीन पर केस
बठिंडा। रामपुरा सिटी पुलिस ने महिला से दुराचार के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान बादल सिंह, जस्सा सिंह और गुरदीप सिंह के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

पीड़िता ने थाना सिटी रामपुरा पुलिस को बताया कि उसके गांव का बादल सिंह अपने दो साथियों जस्सा सिंह और गुरदीप सिंह के साथ 18 मई की रात करीब 11 बजे उसके घर के पास आया। वह दीवार फांदकर अंदर घुस आया। इसके बाद उसने उसके साथ दुराचार किया। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकियां दीं और फरार हो गया। सहायक थानेदार कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर बादल सिंह व उसके दोनों साथियों पर केस दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें