अमृतसर में हिंदू नेता की गिरफ्तारी के खिलाफ लुधियाना में प्रदर्शन
शिवसेना पंजाब का आरोप- पंजाब में हिंदू समाज के साथ हो रही बदसलूकी
सुधीर सूरी के खिलाफ दर्ज केस रद्द करने की मांग की
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
अमृतसर में हिंदू नेता सुधीर सूरी की गिरफ्तारी के विरोध में शिव सेना पंजाब के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को प्रदर्शन किया। जिला प्रधान प्रिंस शर्मा, अश्वनी चोपड़ा व यूथ प्रधान विनय भारती के नेतृत्व में हाथों में हथकड़ियां डाल व सुधीर सूरी के चित्र के साथ सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारियों ने पंजाब सरकार को हिंदू विरोधी बताया।
प्रदर्शनकारियों ने हैबोवाल चौक पर पहुंचकर मांग की कि सुधीर सूरी के खिलाफ दर्ज केस रद्द किए जाएं। शिव सेना पंजाब के राष्ट्रीय चेयरमैन रोजीव टंडन, उपप्रधान राकेश अरोड़ा व संदीप थापर ने कहा कि पंजाब में हिंदू समाज के नेताओं पर झूठे मक दमे दर्ज कर उन्हें जेलों में डाल आवाज को दबाया जा रहा है। यह सीधे तौर पर उनके साथ बदसलूकी है।
टंडन ने कहा कि पंजाब में पिछले कुछ वर्षों में विभिन्न जिलों में हिंदुओं की आवाज दबाने के लिए पंजाब की सरकारें धक्केशाही कर रही हैं। जबकि कट्टरवादी लगातार सोशल मीडिया के जरिये देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग कर हिंदुओं की भावनाओं से खिलवाड़ कर रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ आज तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने सुधीर सूरी पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं किए तो पंजाब के हिंदू संगठन आंदोलन को आगे बढ़ाने करने को मजबूर हो जाएंगे। इस मौके पर पंजाब प्रभारी नीतीश नारंग, अमर टक्कर, अमित कौंडल, संदीप थापर सहित हाजिर थे।