फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली माल कर ज्यूलर्स मालिक से बीस तोले सोना लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोली मार कर ज्वेलर से बीस तोले सोना लूटा
विज्ञापन

पचास हजार की नगदी भी ले गए बाइक सवार लुटेरे
इस्लामगंज इलाके में दिन दहाड़े हुई वारदात, सीसीटीवी कैमरे में कैद
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
भीड़ भाड़ वाले इलाके इस्लामगंज कुष्ट आश्रम के पास शुक्रवार को दिन दहाड़े बाइक सवार दो युवकों ने ज्वेलर को गोली मार कर बीस तोले सोने के जेवर और पचास हजार रुपये की नगदी लूट ली। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। टांग पर गोली लगने से घायल हुआ दुकान मालिक मोहिंदर वर्मा (40) चिल्लाया तो लोगों ने आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वे फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद एडीसीपी वन रतन सिंह बराड़, एसीपी मंदीप सिंह और थाना डिवीजन दो के एसएचओ पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वर्मा ज्वेलर के मालिक मोहिंदर वर्मा ने कहा कि 35 साल से इस्लामगंज इलाके में उनका परिवार दुकान चला रहा है। दुकान पर उनका छोटा भाई राजू भी साथ ही बैठता है। शुक्रवार दोपहर को वह दुकान पर बैठे हुए थे। उनके पास किसी की पचास हजार रुपये की पेमेंट आई थी। वह पैसे गिन रहे थे। इसी दौरान दो बाइकों पर चार लोग आए। दो बाहर की तरफ खड़े रहे, जबकि मुंह पर रुमाल बांधे और हेलमेट पहने दो आरोपी अंदर आ गए। उन्होंने पिस्तौल दिखाकर उसके हाथ में पकड़ी पचास हजार रुपये की नगदी छीन ली। उसके बाद लुटेरों ने काउंटर का शीशा तोड़ कर वहां रखी ज्वेलरी और तिजोरी से भी जेवर (कुल बीस तोले) उठा लिए। जब लुटेरे भागने लगे तो मोहिंदर चिल्लाते हुए बाहर की तरफ आया। इसी दौरान लुटेरे ने उसकी टांग पर गोली मार दी जिससे वह घायल हो गया। लुटेरे वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन


लोगों ने की पकड़ने की कोशिश, नहीं हुए कामयाब
मोहिंदर के चिल्लाने और गोली चलने की आवाज सुन कर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने आरोपियों को काबू करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी पिस्तौल दिखाकर वहां से फरार हो गए। लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस को तुरंत सूचना दे दी गई थी, लेकिन पुलिस आधे घंटे बाद पहुंची जबकि थाना डिवीजन नंबर दो घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर है।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए लुटेरे
वारदात के बाद जब लुटेरे वहां से फरार हो रहे थे तो पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में वह कैद हो गए। हालांकि अभी उनकी तस्वीर साफ नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस को सीसीटीवी कैमरे के जरिए कुछ क्लू मिले है जिस पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


--कोट--
पीड़ित ने बयान दिए हैं कि आरोपी चार लोग थे। इसमें से दो अंदर आए और वारदात कर निकल गए। दुकान से सोने के जेवर और 50 हजार की नगदी लूटी गई है। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली गई है, जिसमें कुछ संदिग्ध नजर आए हैं।
- मंदीप सिंह, एसीपी सेंट्रल, लुधियाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें