फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी मंडी लगाने को लेकर दो गुटों में भिड़े, तानी पिस्तौल

विज्ञापन
विज्ञापन
दो गुटों में भिड़े, युवक पर तानी पिस्तौल
विज्ञापन

लुधियाना। डुगरी इलाके में सोमवार की सुबह ग्लाडा की जमीन पर सब्जी मंडी लगाने को लेकर दो गुटों में टकराव हो गया। दोनों गुटों ने एक दूसरे के साथ मारपीट की। एक गुट ने तो दूसरे गुट के युवक पर पिस्तौल भी तान दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारी और थाना डुगरी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सिमरनजीत सिंह की शिकायत पर जतिंदर जस्सा और साहिल सहित एक अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने जतिंदर जस्सा और साहिल को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार डुगरी इलाके में ग्लाडा की जमीन है। वहां पहले जतिंदर और उसके साथी सब्जी मंडी लगवाते थे। एक दुकान को लेकर उसका सिमरनजीत सिंह के साथ विवाद हो गया। कुछ समय प्रशासन ने मंडी हटवा दी। जतिंदर जस्सा अकाली दल को और सिमरनजीत सिंह कांग्रेस को समर्थन करता है। काफी समय बीतने के बाद सिमरनजीत सिंह ने ग्लाडा से वहां पर सब्जी मंडी लगाने की मंजूरी ले ली।
विज्ञापन

सोमवार को सिमरनजीत सिंह सब्जी मंडी लगवाने की तैयारी कर रहा था। इसका जतिंदर जस्सा और साहिल को पता चल गया। वह अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंच गए। सब्जी मंडी लगाने को लेकर दोनों गुटों में कहासुनी हो गई। कहासुनी से बात हाथापाई पर पहुंच गई। दोनों गुटों में काफी समय तक मारपीट होती रही। इससे भगदड़ मच गई। इसी दौरान जतिंदर और साहिल ने सिमरनजीत सिंह पर पिस्तौल तान दी और गोली मार देने की धमकी दी। किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस के आने से पहले ही सभी लोग वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन

एडीसीपी 2 संदीप गर्ग ने कहा कि मारपीट तो दोनों गुटों में हुई थी। गोली नहीं चली है। आरोपियों ने सिमरनजीत सिंह पर पिस्तौल तानी थी। पुलिस ने सिमरनजीत सिंह की शिकायत पर जतिंदर जस्सा, साहिल और एक अन्य पर हत्या के प्रयास सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जतिंदर जस्सा और साहिल को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीसरे की पहचान की जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें