कोर्ट से हत्या के मामले की फाइल गायब, केस दर्ज
लुधियाना। जिला सेशन जज की अदालत में तैनात अहलमद ने लापरवाही दिखाते हत्या के मामले की जांच फाइल को गुम कर दिया। पुलिस ने जिला सेशन जज की शिकायत पर एसएएस नगर निवासी अहलमद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
डिविजन नंबर 5 में तैनात एएसआई कुलदीप सिंह के अनुसार एसएएस नगर निवासी रजिंदर सिंह बतौर अहलमद जिला सेशन जज गुरवीर सिंह की अदालत में तैनात है। यहां पर थाना साहनेवाल में दर्ज सीनियर कांस्टेबल की हत्या मामला चल रहा था। इस मामले से संबंधित जांच फाइल को रजिंदर सिंह ने गुम कर दिया। जानकारी मिलते ही जिला सेशन ने जांच एडिशनल सेशन जज को दी। इस जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस को मामला दर्ज करने की आदेश जारी किए थे। पुलिस ने अहलमद रजिंदर सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 409 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।