फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 लाख की फिरौती के लिए अपहरण की योजना बनाते चार काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
अपहरण की योजना बनाते चार काबू
विज्ञापन

लुधियाना। अपने ही गांव से एक बच्चे को अगवा कर 6 लाख रुपये की फिरौती की योजना बना रहे चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों से एक दातर, नकली पिस्तौल, सेलो टेप रोल और रस्सी बरामद की है।
विज्ञापन

एडीसीपी सुरिंदर लांबा ने बताया 17 अक्टूबर गांव गोपालपुर निवासी मंदीप सिंह किसी काम से गिल नहर के लिए गया था। काम खत्म होने के बाद इशर नगर पुली के पास शराब अहाते में बैठ गया। उसकी टेबल के ठीक पीछे गांव का जगतार सिंह बैठा था। वह साथ बैठे युवाओं को जस्सी, मनजीत सिंह और सुखप्रीत सिंह के नाम से बुला रहा था। जगतार सिंह उनसे कह रहा था कि उसने नकली पिस्तौल का इंतजाम कर लिया है। गांव निवासी संदीप सिंह उर्फ सीपा के बेटे को अगवा करना है। उसको छोड़ने की एवज में 6 लाख रुपये की फिरौती मांगनी है। आरोपियों की योजना सुनने के बाद वह चुपचाप वहां से निकल आया और पुलिस को जानकारी दी। थाना शिमलापुरी पुलिस आरोपी गांव गोपालपुर निवासी जगतार सिंह तारी, गांव खानपुर निवासी जसवीर सिंह उर्फ जस्सी, मनजीत सिंह उर्फ मनजीता और सुखप्रीत सिंह उर्फ सूखा को काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें