फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमानत पर छूटने के बाद फिर शुरु कर दी लूट की वारदातें, चढ़ा पुलिस के हत्थे

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानत पर छूटने के बाद फिर शुरू की लूट, गिरफ्तार
विज्ञापन

हथियार के बल पर राहगीरों से लूटता था मोबाइल, दो मोबाइल फोन बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। लूटपाट की वारदात को अंजाम देने के आरोप में करीब एक महीने पहले जेल से जमानत पर बाहर आए आरोपी ने फिर से लूटपाट शुरू कर दी। आरोपी को थाना डिवीजन दो की पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान पकड़ा। उसके कब्जे से लूटे हुए दो मोबाइल फोन और एक बिना नंबर की एक्टिवा बरामद की गई है। पुलिस ने बाबा थान सिंह चौक के पास स्थित अंबेदकर नगर निवासी सैम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

आरोपी से पूछताछ में पता चला कि आरोपी सैम ने कुछ दिनों पहले आशीष कुमार से मोबाइल छीना था। आरोपी नशे का आदी है। पुलिस से बचने के लिए उसने एक्टिवा की नंबर प्लेट तोड़ी हुई है। सैम को थाना डिवीजन नंबर-3 की पुलिस ने अप्रैल में पकड़ा था। तब भी आरोपी ने एक स्नैचिंग की वारदात की थी। तब सैम के साथ राघव था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। चौकी जनकपुरी के इंचार्ज गुरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी करीब एक महीने पहले ही जेल से बाहर आया था। बाहर आकर उसने फिर से वारदात शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें