फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक में पेट्रोल डलवाने के बाद पिस्तौल के बल पर सेल्जमैन से 24 हजार 790 रूपये छीने,फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोल पंप के कारिंदे से 25 हजार लूटे
विज्ञापन

बटाला। फतेहगढ़ चूड़ियां के गांव चंदू सूजा स्थित पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने आये एक युवक ने पिस्तौल के बल पर कारिंदे से 24 हजार 790 रुपये छीन लिये। आरोपी युवक वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया। थाना फतेहगढ़ चूड़ियां पुलिस ने पंप मालिक के बयानों पर केस आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एएसआई सकतर सिंह ने बताया कि गांव चंदू सूजा स्थित सुखदेव पेट्रोल पंप के मालिक सर्बजीत सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी गांव कोटली सूरत मल्ही ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि वह पंप पर मौजूद था। इसी दौरान एक अज्ञात युवक बिना नंबर की बाइक पर आया और पांच लीटर पेट्रोल डलवाया। जब सेल्समैन ने उससे पैसे मांगे तो उसने अपना पिस्तौल निकाला और पिस्तौल के बल पर सेल्समैन से 24790 रुपये छीनकर फरार हो गया। अज्ञात आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें