फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार को विदेश भेजने का झांसा दे तीस लाख की मारी ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। पूरे परिवार को इंग्लैंड में शिफ्ट कराने का झांसा देकर हैबोवाल के ठग ट्रेवल एजेंट ने मुल्लांपुर में स्वीट शॉप चलाने वाले व्यक्ति से तीस लाख रुपये की ठगी कर ली। जब दुकान मालिक को पैसे ठगे जाने का पता चला तो उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने दो साल की लंबी जांच के बाद हैबोवाल जस्सियां रोड स्थित तरसेम कालोनी निवासी जावेद ज्वाय के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने यह मामला मंडी मुल्लांपुर के रहने वाले इंद्रपाल सिंह की शिकायत पर दर्ज किया।
विज्ञापन

इंद्रपाल सिंह ने बताया कि उनकी मंडी मुल्लांपुर में स्वीट शॉप है। वह विदेश में परिवार सहित सेटल होना चाहते थे। उनके दोस्त ने आरोपी जावेद ज्वाय के साथ उनकी मुलाकात करवाई। आरोपी ने उसे और उनकी पत्नी व दोनों बच्चों को इंग्लैंड में सेटल कराने का झांसा देकर 30 लाख रुपये ले लिए। आरोपी ने पैसे लेकर उसे अनदेखा करना शुरू कर दिया। इंद्रपाल सिंह ने बताया कि जब उनके पिता को इस बात का पता चला तो सदमे में उनकी मौत हो गई। इसके बावजूद आरोपी जावेद ज्वाय ने उनके पैसे वापस देने की बजाए उन्हें जगह-जगह से धमकियां दिलानी शुरू कर दी। जब उसे लगा कि पैसे डूब चुके हैं तो उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। आरोपी ने उसे दो चेक भी दिए लेकिन एक चेक का उनका केस चल रहा है जबकि दूसरा चेक आरोपियों ने गलत खाता नंबर लिखकर उससे वापस ले लिया और फाड़ दिया। पुलिस की दो साल लंबी जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। जांच अधिकारी एएसआई कपिल कुमार ने बताया कि आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें