फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के साथ हुई कहासुनी के बाद विवाहिता ने फंदा लगा दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। पति के साथ मामूली बात पर कहासुनी के बाद बस्ती जोधेवाल के वसंत विहार एक्सटेंशन निवासी नवविवाहिता सोनिया देवी (19) ने अपने घर पर फंदा लगाकर जान दे दी। घटना का पता उस समय चला जब खाना खाने के बाद उसका पति उसे बुलाने गया। अंदर कमरे में शव लटकता देख उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बिहार से परिजनों के आने के बाद ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई कुलविंदर सिंह ने बताया कि सोनिया मूल रूप से बिहार के जिला दरभंगा स्थित गांव पकोरना की रहने वाली है। उसकी शादी तीन महीने पहले ही हुई थी और वह 30 जून को ही लुधियाना पहुंची है। लुधियाना आकर वह अपनी बुआ के पास रह रही थी। वीरवार रात को उसका पति घर आया और रोटी बनाने को लेकर दोनों में मामूली सी कहासुनी हो गई। उसके बाद सोनिया रोटी बनाने के बाद पति को देकर कमरे में चली गई। कमरे में उसने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। काफी समय तक वह कमरे से बाहर नहीं निकली तो उसका पति उसे बुलाने गया तो अंदर शव लटक रहा था। पति के शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी वहां पहुंच गई। एएसआई कुलविंदर सिंह ने बताया कि सोनिया के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें