फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लाट पर कर रहे थे दीवार, रोका तो मारपीट कर उतारी पगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। फोकल प्वाइंट के जीवन नगर इलाके में कुछ लोगों ने एक व्यक्ति के प्लाट पर कब्जा करने की कोशिश की। जब वह रोकने गया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। इस दौरान उसकी पगड़ी उतर गई। जिसके बाद घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सीएमसी अस्पताल में दाखिल कराया गया। सूचना मिलने के बाद थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद न्यू हरगोबिंद नगर निवासी दलजीत सिंह की शिकायत पर संजीव यादव और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

दलजीत सिंह की ओर से पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक उसका जीवन नगर इलाके में छह सौ गज का एक प्लाट है। जो पिछले काफी समय से खाली पड़ा है। मंगलवार की शाम को वह अपने किसी काम से बाहर था तो पीछे से उसे किसी का फोन आया कि आरोपी संजीव यादव अपने कुछ साथियों के साथ उनके प्लाट पर दीवार बनवा रहा है और कब्जा करने की तैयारी में है। जिसके बाद वह खुद प्लाट पर पहुंच गया। उसने आरोपियों को प्लाट पर दीवार करने से रोका। जिसके चलते आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उसे घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें