पठानकोट। पंजाब हिमाचल सीमा से सटे गांव कोठी में छापामारी कर नारकोटिक्स सैल की टीम ने दंपति को 40 किलोग्राम चूरा पोस्त सहित गिरफ्तार किया है। स्टेट नारकोटिक्स सैल कांगड़ा टीम प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि वह अपनी टीम सहित गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि कोठी गांव में वीरवार को नशीले पदार्थों की बड़े पैमाने पर तस्करी की जाएगी। जिस पर टीम ने उक्त घर पर दबिश दी तो तलाशी के दौरान घर के पीछे बने टीननुमा शेड में 3 बोरियां मिलीं। जिनकी तलाशी लेने पर उनमें पॉलीथिन के 40 लिफाफों में चूरापोस्त पाई गई। एसएसपी कांगड़ा संतोष पटियाल ने बताया कि पुलिस ने चूरा पोस्त को कब्जे में लेकर घर के मालिक देस राज और उसकी पत्नी कमलेश देवी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।