फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमलावरों ने किए थे अकाऊंटेंट पर तीन फायर, दो चूके और एक गोली पीठ पर जा लगी

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। हैबोवाल के संत नगर के रहने वाले अकाउंटेंट बलवंत खुराना पर बोलेरो सवार हमलावरों ने तीन गोलियां चलाई थीं। दो चूक गई, एक गोली बलवंत की पीठ में जा लगी। डीएमसी अस्पताल के डाक्टरों ने गोली निकाल दी है। अनफिट होने के कारण पुलिस बलवंत के बयान नहीं ले पाई है।
विज्ञापन

बलवंत खुराना साहनेवाल स्थित साक्षी इंटरनेशनल फर्म में अकाउंटेंट हैं। वह मंगलवार शाम 7 बजे फैक्टरी से अपनी एक्टिवा पर घर जाने के लिए निकले। रास्ते में बोलेरो सवारों ने उसे घेरने की कोशिश की। उन्होंने एक्टिवा भगा ली थी। इस दौरान बोलेरो सवारों ने तीन फायर किए थे। एक गोली बलवंत की पीठ पर लग गई थी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए थे। एसीपी साउथ जशनदीप सिंह गिल ने बताया कि डॉक्टरों ने बलवंत को अनफिट बताया है। इसलिए बयान नहीं हो सके है। बलवंत के फिट होने का इंतजार किया जा रहा है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें