फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवतीपुर में बदमाशों की घर में घुसने की कोशिश, ग्रामीणों के एकजुट होने पर भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
सिलहरी (बदायूं)। शहर से सटे ग्राम भगवतीपुर में मंगलवार रात उस वक्त दहशत फैल गई, जब आठ-दस बदमाश बाइकों पर सवार होकर गांव के नजदीक पहुंचे। पहले नगला घेर से लेकर भगवतीपुर तक चक्कर लगाते रहे। इससे गांव वाले अलर्ट हो गए। बाद में बदमाशों ने एक घर में घुसने की कोशिश भी की, मगर ग्रामीणों की चौकसी से घटना को अंजाम नहीं दे सके।
विज्ञापन

मंगलवार देर रात सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ग्राम भगवतीपुर निवासी कुछ लोग गांव के दक्षिण दिशा में स्थित प्लांट पर मैंथा निकलवा रहे थे। उसी समय करीब चार बाइकों पर आठ-दस बदमाश नगला घेर की ओर से भगवतीपुर की ओर आते दिखे। इससे गांव वाले चौकन्ने हो गए। इसके बावजूद बदमाश गांव के नजदीक तक बाइक दौड़ाते हुए पहुंच गए। जब उन्होंने ग्रामीणों को मोर्चा संभालते देखा तो वह वापस हो लिए। उसके बाद बदमाशों ने नगला घेर की ओर सीध कर दी। तभी भगवतीपुर के लोगों ने नगला घेर के लोगों को सूचना दे दी। उधर से नगला घेर के लोगों ने बदमाशों को दौड़ा दिया। फिर बदमाश भगवतीपुर की ओर नहीं गए। वह मढैईयां गांव की ओर भाग गए। इधर, ग्रामीणों की माने तो उन्हीं बदमाशों ने मंगलवार देर रात एक घर में घुसने का प्रयास किया था लेकिन वह लूटपाट में कामयाब नहीं हो सके। इससे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश भी व्याप्त है।

हमें सूचना मिली थी कि भगवतीपुर में कुछ बाइक सवार बदमाश घुस आए हैं। जब तक हम मौके पर पहुंचे, तब तक बदमाश सोत नदी की ओर से फरार हो गए थे। उन्हें तलाशने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतीश चंद्र शर्मा, चौकी इंचार्ज खेड़ा नवादा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें