फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवार फांद कर डाक्टर के घर घुसे चोर, चांदी के बर्तन और गाड़ी की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। महानगर के प्रतिष्ठित अस्पताल में हड्डियों के डॉ. मोहम्मद यामिन के घर दीवार फांद कर घुसे चोर चांदी के बर्तन और घ्हांडा सिटी कार चोरी कर फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद पीएयू थाना की पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मोगा बाईपास से डॉ. यामिन की कार बरामद कर ली है।
विज्ञापन

हड्डियों के माहिर डॉ. मोहम्मद यामिन ने रिशी नगर स्थित घर के बाहर भी क्लीनिक चलाते है। उनके बच्चे पुणे में पढ़ाई करते है, जबकि उनकी पत्नी भी पिछले कुछ दिनों से बच्चों के पास गई हुई थी। डॉ. यामिन घर में अकेले थे। दो जून की देर रात घर में घुसे चोरों ने चांदी के बर्तन उठाए और मेन गेट खोलकर गाड़ी लेकर फरार हो गए। सुबह डॉ. यामिन उठे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। इस पर उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। उधर, चोर गिरोह के सदस्यों ने गाड़ी चोरी करने के बाद मोगा में बाईपास के पास खड़ी कर दी। उनसे इलाज करवाने वाले एक मरीज ने डॉ. यामिन की कार देख कर उन्हें फोन लगाया और उनकी कार मोगा बाईपास के पास खड़ी होने की सूचना दी। इसके बाद थाना डिवीजन आठ की पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी को कब्जे में लिया।
सीसीटीवी कैमरे में नजर आए चार लोग
जांच अधिकारी एएसआई ज्ञान सिंह ने बताया कि घर के बाहर लगे और आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए है। फुटेज में चार लोग घर में दाखिल होते नजर आ रहे है। चारों आरोपियों ने कपड़े से मुंह ढके थे। सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों के बारे में पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें