फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहस्यमयी हालत में रिक्शा चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अबोहर। गांव पक्का सीडफार्म के लोगों में सोमवार की शाम रिक्शा चालक का शव बाग में निर्वस्त्र मिला। घटनास्थल से शराब की बोतलें व कुछ अन्य सामान भी बरामद हुआ है। मृतक के परिजनों ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। थाना सिटी वन की पुलिस ने नर सेवा नारायण सेवा समिति के सदस्य मोनू ग्रोवर के सहयोग से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बाद में परिजनों के प्रदर्शन पर दो लोगों को खिलाफ केस दर्ज किया।
विज्ञापन

थाना सिटी वन की पुलिस को सोमवार की शाम सूचना मिली कि करीब 40 वर्षीय राज कुमार उर्फ राजू निवासी पक्का सीड फार्म का शव बाग में पड़ा है। सूचना मिलने पर सीड फ ार्म चौकी के इंचार्ज आत्माराम और थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। मृतक की पत्नी शारदा व अन्य परिजनों ने राजकुमार की हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की है। बाद में मृतक के परिजनों ने मोर्चरी के बाहर धरना लगा दिया व दोषियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की। धरने में मौजूद मृतक की पत्नी शारदा व साले शीषपाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि राज कुमार सोमवार की 5 बजे तक गांव के ही प्रवीण व एक अज्ञात युवक के साथ रिक्शे पर देखा गया था और इन्होंने एक साथ शराब के ठेके से शराब भी ली थी।
परिजनों ने बताया कि हत्या की आशंका जताते हुए कहा कि घटनास्थल पर शराब की बोतलें व गिलास भी पड़े हैं और उसके सिर व आंख के अलावा अन्य हिस्सों पर चोटों के निशान भी हैं। इससे स्पष्ट होता है कि राजकुमार के दोस्तों ने ही उसकी हत्या कर दी हो। परिजनों की ओर से पोस्टमार्टम रुकवाने व धरने की खबर मिलने पर थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह पुलिस टीम सहित अस्पताल पहुंचे और परिजनों के बयान दर्ज किए। थाना प्रभारी ने पत्रकारों को बताया कि मृतक की पत्नी, साले सहित तीन पंचायतों की देखरेख में सुबह बयान दर्ज हुए थे, तब तक उन्होंने हत्या का आरोप नहीं लगाया था। अब परिजनों को राज कुमार की हत्या की आशंका है जबकि पुख्ता सबूत नहीं है। वह आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें