फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजने के नाम पर व्यक्ति से ऐंठे सवा लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने का धंधा ट्रेवल एजेंटों ने फिर से शुरू कर दिया है। कुछ समय पहले महानगर पुलिस की ओर से ट्रेवल एजेंटों के खिलाफ मुहिम चलाकर कई ट्रेवल एजेंटों के खिलाफ मामले दर्ज किए थे। एक बार तो महानगर से ट्रेवल एजेंट भाग निकले थे लेकिन अब फिर एजेंटों ने जाल बिछाना शुरू कर दिया है। होशियारपुर के रहने वाले हरजीत राय की शिकायत पर थाना डिवीजन छह की पुलिस ने न्यू जनता नगर निवासी सुखप्रीत सिंह, उसके भाई रविंदर सिंह और गांव रसुला निवासी रणधीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

हरजीत राय ने पुलिस को बताया कि वह विदेश जाना चाहता था। किसी के जरिए उसकी आरोपियों के साथ मुलाकात हुई। आरोपियों ने उसे विदेश में सेटल करने का झांसा दिया। उनमें 1.20 लाख रुपये में सौदा तय हो गया। आरोपियों ने उसे कैंपा कोला चौक स्थित अपने दफ्तर में बुलाया। वहां आरोपियों ने उससे पैसे लिए। पैसे लेने के बाद आरोपियों ने टाल मटोल शुरू कर दी। जब उसने अपने पैसे और पासपोर्ट मांगा तो आरोपियों ने पैसे वापस नहीं दिए। इसके बाद उसने इसकी शिकायत पुलिस के उच्च अधिकारियों के पास की। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोप सही पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी एएसआई पूर्ण सिंह ने बताया कि आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। उनकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें