फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के ताले तोड़ कर 25 हजार की नकदी और जेवरात चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। चोरों ने कुछ दिन पहले ग्यासपुरा के राम नगर इलाके में एक बंद घर को निशाना बनाया। घटना के समय दंपति फैक्टरी में थे और बेटा स्कूल गया हुआ था। घटना का पता उस समय चला जब दोपहर को बेटा स्कूल से वापस आया। घर का सारा सामान बिखरा देख उसने तुरंत परिजनों को फोन किया। इसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। थाना साहनेवाल की पुलिस ने जांच के बाद ग्यासपुरा के राम नगर निवासी गौरी शंकर की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

गौरी शंकर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह और उसकी पत्नी इलाके में ही स्थित फैक्टरी में काम करते हैं। उनका बेटा इलाके के ही एक स्कूल में पढ़ता है। उनके घर में अक्सर ताला लगा रहता है। रोजाना की तरह 29 मई को दोनों काम पर गए हुए थे। बेटा स्कूल गया हुआ था। इसी दौरान चोर गिरोह के सदस्यों ने घर के ताले तोड़कर 25 हजार की नकदी, जेवर और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। दोपहर ढाई बजे शंकर का बेटा प्रथम कुमार घर आया तो ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा पड़ा था। उसने तुरंत इसकी जानकारी गौरी शंकर को दी। जांच अधिकारी एएसआई बलवीर सिंह ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी से कुछ नहीं मिला है। पुलिस आरोपियों का पता लगा रही है। जल्द ही आरोपियों का पता लगा उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें