फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड डीईओ से हाथापाई कर पत्नी के गले से चेन और टॉपस छीन ले गए स्नैचर

विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट। दीनानगर से बारठ साहिब गुरुद्वारा माथा टेकने आए रिटायर्ड डीईओ और उनकी पत्नी छीनाझपटी का शिकार हो गए। कोटली नहर रोड के सुनसान रास्ते पर जा रहे पूर्व अफसर से बाइक सवार स्नेचरों ने हाथापाई कर चेन और टॉप्स झपट लिया। इसके डीईओ मुंशी राम ने स्नैचर की बाइक की चाबी निकाली तो उसने हाथापाई शुरू कर दी। तभी उसका साथी उसे स्कूटी पर बैठाकर भाग निकला। पीड़ित दंपति पठानकोट बागबानी विभाग अफसर के माता-पिता हैं। सूचना पर मौके पर सदर पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने बाइक कब्जे में लेकर आसपास एरिया में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है। बागवानी विकास अफिसर जतिंद्र कुमार के पिता मुंशी राम ने बताया कि वह पत्नी दर्शना कुमारी के साथ स्कूटी पर बारठ साहिब में माथा टेकने आए थे। इस दौरान वारदात हुई। आरोपियों ने मुंह ढका हुआ था। बाइक पर नंबर नहीं था। सदर थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि पकड़ी गई बाइक के चेसिस नंबर से पहचान की जा रही है कि यह बाइक किसके नाम की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें