फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्टरी मालिक को धमका करते थे ब्लैकमेलिंग छह पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी गोबिंदगढ़। एक फैक्टरी मालिक को ब्लैकमेल करने क् आरोप में गोबिंदगढ़ पुलिस ने शिव सेना हिंदू राष्ट्र के अध्यक्ष अनुज गुप्ता निवासी माडल टाऊन अमलोह रोड खन्ना समेत छह लोगों पर नामजद और 30-40 अज्ञात लोगों के खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। यह मामला गांव चतरपुरा स्थित के टेक्स प्राइवेट लिमिटेड के एमडी पुरुषोत्तम अग्रवाल निवासी मंडी गोबिंदगढ़ की शिकायत के आधार पर किया गया है। पुलिस ने आरोपी शिवसेना नेता अनुज गुप्ता, रणजीत शर्मा उर्फ रिंकू, अरुण पांडे को गिरफ्तार कर लिया हैष इनके तीन साथी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पुरुषोत्तम अग्रवाल ने बताया कि कुछ साल पहले उसकी फैक्टरी घाटा पड़ने से बंद हो गई थी और उसके पास 700 के करीब लेबर काम करते थे। उसने मंदी में भी अपने सभी वर्करों को बनता वेतन भी दे दिया था। अब उसने जिंक का प्लाट लगाया है, जहां 20-25 वर्कर ही काम करते हैं। कुछ दिन पहले कुछ लेबर अनुज गुप्ता निवासी माडल टाउन खन्ना, हेमंत सिंह निवासी खन्ना ,रणजीत शर्मा उर्फ रिंकू निवासी सुक्खा सिंह कालोनी,गोबिंदगढ़, अरुण पांडे निवासी गांव अंबेमाजरा अपने दो अन्य साथियों के साथ मिल कर उसकी फैक्टरी में आए और लेबर को धमकाने लगे। फैक्टरी के बाहर बेवजह धरना भी लगाया। मालिक ने बताया कि अनुज गुप्ता उसे तीन बार धमकाकर करीब 35 हजार रुपये ले चुका है।
गत 25 मई को भी अनुज गुप्ता समेत उसके 30 -40 अज्ञात लोग फैक्टरी के गेट पर आ गए और जिंक प्लांट में काम कर रहे लेबर को धमका कर बाहर कर दिया और उससे बदसलूकी कर अपनी पार्टी के लिए फंड की मांग की। गुंडागर्दी से आहत होकर जब वह अपनी कार में सवार होकर फैक्टरी से बाहर निकलने लगा। इस पर अनुज गुप्ता व उसके साथियों ने पत्थर मार उसकी कार का शीशा तोड़ दिया और उसकी मारपीट शुरू कर दी। वह जान बचा कर गोबिंदगढ़ आ गया। इसके बाद उक्त लोगों ने फैक्टरी के स्टाफ को अंदर बंद कर दिया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने उक्त लोगों के अलावा 30-40 अज्ञात लोगों के खिलाफ कई धाराओं मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें