फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त का मोटरसाइकिल मांग के कर दी लूट की वारदात, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। बहन की एक्टिवा दोस्त को दे उसका बाइक ले जाकर अपने साथी के साथ लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को थाना डिवीजन चार की पुलिस ने गांधी नगर मार्केट के पास नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से लूट का एक मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की है।
विज्ञापन

पुलिस ने कुलदीप नगर निवासी कमल कुमार की शिकायत पर टिब्बा रोड निवासी लक्की और गुलाबी बाग कालोनी मलकीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को मंगलवार अदालत में पेश किया। वहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है। जांच अधिकारी एएसआई जनकराज ने बताया कि 18 मई को कमल कुमार गांधी नगर मार्केट में किसी काम से आया था। जब वह वापस जाने लगा तो बाइक सवार दोनों आरोपियों ने उससे मोबाइल फोन छीन लिया।
पीड़ित ने बाइक का नंबर नोट कर पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने आरोपियों का पता लगा उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि वारदात वाले दिन मलकीत सिंह के पास बहन की एक्टिवा थी। वह बहन की एक्टिवा को अपने दोस्त को दे उसकी बाइक ले गया। बाइक पर आरोपी ने वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक आरोपी लूट का माल सस्ते भाव में बेच कर ऐश में पैसा उड़ा देते थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर पता लगाने में जुटी है कि वह किन लोगों को लूट का सामान बेचते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें