फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्जे के बोझ तले दबे किसान ने भाखड़ा में कूद खुदकुशी की

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। पटियाला जिले के कस्बा शुतराणा में कर्जे के बोझ चले दबे बुजुर्ग किसान की ओर से भाखड़ा नहर में कूद कर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में धारा 174 की कार्रवाई करके शव वारिसों के हवाले कर दिया है। आत्महत्या करने वाले किसान की पहचान हजूर सिंह (70) के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

बुजुर्ग किसान हजूर सिंह के बेटे गुरमीत सिंह व अन्य रिश्तेदारों ने बताया कि उसके पिता के सिर पर विभिन्न बैंकों का 20 लाख रुपये का कर्जा था। जिस कारण किसान पिछले काफी समय से मानसिक तौर पर परेशान रहता था। सोमवार को हजूर सिंह बिना किसी को बताए घर से अचानक चला गया। परिवार वालों ने काफी तलाश की, लेकिन कहीं भी उसका पता नहीं चला। फिर बाद में परिवार वालों को किसी ने बताया कि हजूर सिंह को भाखड़ा नहर में छलांग लगाते देखा है। इस पर परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद गोताखोरों की मदद से नहर में हजूर सिंह की तलाश की गई।
इसी बीच मंगलवार को भाखड़ा नहर की नरवाना ब्रांच से किसान की लाश बरामद हो गई। परिवारवालों ने बताया कि हजूर सिंह ने बैंकों के कर्ज से परेशान होकर पिछले साल भी कोई जहरीली चीज खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। उस समय डाक्टरों ने उसे बचा लिया था। शुतराणा पुलिस ने मामले में धारा 174 की कार्रवाई करके लाश का पोस्टमार्टम कराने बाद वारिसों के हवाले कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें