फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांस ग्रुप में काम करते करते साथी के साथ शुरु कर दिया नशा तस्करी का धंधा

विज्ञापन
विज्ञापन
हेरोइन और साथी संग महिला गिरफ्तार
विज्ञापन

लुधियाना। डांस ग्रुप में काम करने वाली एक महिला ने नशे के पैसे न होने पर अपने साथी के साथ मिल तस्करी शुरू कर दी। बाहरी शहरों से हेरोइन की खेप लाकर महानगर में सप्लाई करने वाले दोनों आरोपियों को एसटीएफ ने वर्धमान चौक के पास गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पुलिस ने 110 ग्राम हेरोइन बरामद की है। थाना डिविजन सात में आरोपी गांव काकोवाल रोड निवासी मनी सिंह और गुरु अर्जुन देव नगर निवासी मनीषा उर्फ वंदना के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

एसटीफ के लुधियाना इंचार्ज इंस्पेक्टर हरबंस सिंह ने बताया कि टीम ने वर्धमान चौक के पास नाकाबंदी कर रखी थी। पुलिस पार्टी को देख आरोपी पीछे मुड़ गए। पुलिस ने आरोपियों का पीछा कर उन्हें रोक लिया। तलाशी में दोनों से हेरोइन बरामद हुई। मनी ने बताया कि वह मरे जानवर उठाने का काम करता है। मनीषा एक डांस ग्रुप में बतौर डांसर थी। दोनों फिल्लौर के तस्कर विक्की से हेरोइन की खेप लाकर सप्लाई करते थे। मनीषा पर तस्करी के दो मामले दर्ज हैं। वह जेल से जमानत पर छूटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें