फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई का छात्र हेरोइन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आईटीआई का पूर्व छात्र निकला तस्कर
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन सौ ग्राम हेरोइन बरामद की
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
फिरोजपुर में आईटीआई का पूर्व छात्र को एसटीएफ टीम ने हेरोइन तस्करी के आरोप में मंगलवार जसपाल बांगड़ के पास टिब्बा नहर पुल के पास नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन सौ ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने आरोपी फिरोजपुर के गांव करिकलां लखोके निवासी रंजीत सिंह के खिलाफ थाना सदर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को बुधवार अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर देव राज ने बताया कि एसटीएफ ने इलाके में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान आरोपी पैदल जा रहा था। पुलिस पार्टी को देखकर वह घबरा गया। इस पर पुलिस ने आरोपी को शक के आधार पर रोक लिया। तलाशी में उस से हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ में पता चला कि आरोपी फिरोजपुर में आईटीआई का छात्र रह चुका है। वह काफी समय से नशा तस्करी कर रहा है। वह पहले भी तस्करी के आरोप में जेल जा चुका है और इन दिनों जमानत पर बाहर है। आरोपी खुद भी नशा करता है। नशापूर्ति के लिए ही उसने फिरोजपुर के बार्डर एरिया से हेरोइन लाकर आगे सप्लाई करता था। वह अब लुधियाना में किसी को सप्लाई देने के लिए आया था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पता लगाने जुटी है कि वह हेरोइन किसे सप्लाई करने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें