फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस नाके से चंद कदम दूर युवक से लुटेरों ने लूटा मोबाइल फोन

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस नाके के पास लुटा मोबाइल
विज्ञापन

थाने गए पीड़ित को मुलाजिम ने स्नैचिंग से बचने के दिए टिप्स, फिर लिखी शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
महानगर की पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुके लुटेरा गिरोह के सदस्यों ने थाना सलेम टाबरी के नजदीक लगे नाके से कुछ ही दूरी पर एक युवक से मोबाइल फोन छीन लिया। लुटेरे वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए और पुलिस देखती ही रह गई। शिकायत करने ट्रैफिक पुलिस मुलाजिमों ने थाने जाकर शिकायत देने की सलाह दी। जब पीड़ित थाने शिकायत दर्ज कराने पहुंचा तो पहले पुलिस मुलाजिम ने उसे स्नैचिंग से बचने के टिप्स दिए और बाद में शिकायत दर्ज की। शिकायत लिखने के बाद पुलिस ने घटनास्थल देखने की जहमत नहीं उठाई। युवक ने खुद ही पुलिस का काम किया और आसपास सीसीटीवी कैमरे चैक कर एक फुटेज ढूंढ निकाली ौर पुलिस को दी।
विज्ञापन

वारदात मंगलवार शाम की है। गुरु हरगोबिंद नगर के रहने वाले मोहम्मद कमल अंसारी ने बताया कि वह बुड्डे दरिया से होते हुए कुंदनपुरी की तरफ जा रहा था। तब उसे किसी की कॉल आई। वह मोबाइल पर बात करने लगा। बात करने के बाद मोबाइल जेब में डालने लगा। इसी बीच पीछे से आए एक्टिवा सवार ने मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। कमल अंसारी का कहना है कि जहां स्नैचिंग हुई, वहां से चंद कदम दूर ट्रैफिक पुलिस का नाका लग था। नाके पर एक एएसआई और दो मुलाजिम मौजूद थे। उनके सामने स्नैचिंग हुई थी, मगर वह सिर्फ चालान काटने में व्यस्त थे। जब उन्हें स्नैचिंग के बारे में बताया गया तो उन्होंने कहा कि उनका काम नहीं है, वह थाने जाकर शिकायत दे। थाना सलेम टाबरी का जांच अधिकारी जसप्रीत सिंह शिकायत लिखने के बावजूद मौका-ए-वारदात पर जांच के लिए नहीं पहुंचा। पीड़ित कमल का कहना है कि उसने जांच अधिकारी से कहा कि मौके पर जाकर सीसीटीवी कैमरे चैक करें, उल्टे मुलाजिम कहने लगा कि वह खुद ही ढूंढ ले। उसके बाद उसने आसपास के कैमरे चैक किए और एक फुटेज ढूंढ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें