फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलात्कार पीड़िता पर फेंका तेजाब, जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
मानसा। कुछ समय पहले पूर्व फौजी के विवाह के झांसे में आकर दुष्कर्म का शिकार हुई युवती पर तेजाब फेंक दिया गया। इससे उसकी टांगे और बाजू झुलस गई। उसे सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। युवती का कहना है पूर्व में उस हमला करने की कोशिश की गई थी, जिसकी पुलिस के पास शिकायत भी दर्ज कराई गई। अब आरोपी उसे व परिवार को दर्ज कराया गया मामला रद् कराने के लिए दबाव डाल रहे है।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में दाखिल बुटिक संचालिका का कहना है कि एक लड़की के जरिये उसके संपर्क में आने वाले पूर्व फौजी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसके साथ विवाह किया और उसके नाम दुकान कराई। बाद में उससे सब कुछ वापस ले लिया। विरोध करने पर उसे वहां से निकाल दिया। कथित आरोपी व्यक्ति के खिलाफ माना में मामला दर्ज होने के बाद उसको तरह तरह की धमकियां दी जा रही है। उस पर घर के आगे रात समय पहले भी तेजाब फेंका गया। इसके बाद वह रात के समय मानसा से किसी समागम से लौट रही थी। नेहरू कालेज के नजदीक मोटरसाइकल पर सवार कुछ व्यक्तियों ने उस पर तेजाब फेंक दिया, जिस दौरान उसकी टांगे व बाजू झुलस गई। अस्पताल में दाखिल पीड़िता ने मांग की है कि पुलिस हमलावर व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करे, जिनकी वह पहचानती है। थाना सिटी-2 की मुखी सर्वजीत कौर का कहना है कि मामले में आरोपी बलविंदर सिंह, उसके भाई समेत छह व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिनकी अभी गिरफ्तारी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें