फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के सात मोबाइल फोन के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

लुधियाना।
दुकान का शटर तोड़कर विभिन्न कंपनियों के सात मोबाइल चोरी करने वाले तीन आरोपियों को थाना डिवीजन चार के अधीन आती चौकी जगतपुरी की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से विभिन्न कंपनियों के सात मोबाइल भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने जोशी नगर निवासी विकास, प्रह्लाद और जस्सियां रोड स्थित प्रेम नगर निवासी प्रभजोत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों को वीरवार को अदालत में पेश किया गया। यहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले जस्सियां रोड की एक टेलिकॉम शॉप के ताले तोड़कर सात मोबाइल चोरी किए गए थे। आरोपियों ने वहां से विभिन्न कंपनियों के मोबाइल चोरी किए और फरार हो गए। पुलिस ने अगले दिन इस मामले में पर्चा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी चोरी करने के आदी हैं और आरोपियों ने ही दुकान का शटर तोड़कर मोबाइल चोरी किए थे। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को इलाके से ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से मोबाइल भी बरामद कर लिए जो उन्होंने दुकान से चोरी किए थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर पता लगाने में जुटी हुई है कि उनके साथ कितने लोग शामिल थे और उन्होंने कितनी वारदातों को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें