लुधियाना के रायकोट पुलिस ने 13 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। ये महिलाएं कोई आम महिलाएं नहीं बल्कि शातिर महिलाओं का गिरोह है जो लूट की वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस ने लुटेरा गिरोह की 13 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। गिरोह रात में चोरी और लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देता था। पुलिस को सूचना मिली कि महिलाओं का यह गिरोह इलाके में सक्रिय है और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है।
डीएसपी रायकोट हरजिंदर सिंह और थाना सदर रायकोट के प्रभारी कुलविंदर सिंह ने बताया कि चौकी लोहटबद्दी इंचार्ज गुरसेवक सिंह को सूचना मिली थी कि महिलाओं का गिरोह बेहद शातिर है। गिरोह में 13 महिलाएं हैं जो समूह बनाकर वारदातों को अंजाम देती आ रही हैं। ये महिलाएं वारदात वाली जगह झुंड बनाकर बैठ जाती हैं, ताकि किसी को शक न हो। इसी दौरान पीछे बैठी महिलाएं मौका मिलते ही दुकानों या घरों के शटर, दरवाजे आदि तोड़कर अंदर दाखिल होते ही बिजली की रफ्तार से चोरी लूटपाट करके फरार हो जाती हैं।
गिरोह आमतौर पर सुनसान और बंद पड़े घरों और दुकानों को निशाना बनाता था। पुलिस को इस महिला गिरोह के इलाके में घूमने की सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई करते हुए टीम का गठन किया। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए गिरोह की सभी 13 महिलाओं को गिरफ्तार किया है।
इस गिरोह के खिलाफ पंजाब के विभिन्न थानों में पहले से 13 मुकदमे दर्ज हैं। इस गिरोह को कई थानों की पुलिस ढूंढ भी रही थी। पुलिस अब इस गिरोह की गतिविधियों और नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है।
इन महिलाओं की हुई गिरफ्तारी
जीना पत्नी करण, काजल पत्नी पाली, सीमा पत्नी रामू, पिंकी पत्नी रवि, सीमा पत्नी सन्नी, रीना पत्नी करनैल सिंह, रोमा पत्नी अजय, ऊषा पत्नी सोका, रूमा पत्नी हैप्पी (सभी निवासी पट्टी रोड बरनाला) रोमन उर्फ रमन पत्नी विक्की, निवासी मिर्च मंडी, राजपुरा पूजा पत्नी बंटी, निवासी बरनाला, बंती कौर पत्नी भोपा सिंह, निवासी वार्ड नंबर-3 बरनाला, अंगूरी पत्नी दर्शन सिंह, निवासी गली नंबर-5 पट्टी रोड बरनाला, हाल निवासी दाना मंडी, शिमला पुरी लुधियाना के तौर पर हुई है।