फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की दो वारदातों को अंजाम देने वाले पांच आरोपी पुलिस ने किए गिरफतार

विज्ञापन
विज्ञापन
लूटपाट करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों से लूट का सामान भी किया बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। लूट की दो वारदातों को अंजाम देने वाले पांच आरोपियों को सीआईए स्टाफ 2 की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से लूट का सामान भी बरामद किया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान हरभेज सिंह, अंग्रेज सिंह, जशनप्रीत सिंह और नवदीप सिंह, रमनदीप सिंह के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

एसएसपी नानक सिंह ने बताया कि 13 दिसंबर को रात साढे़ दस बजे अतिंदरपाल सिंह निवासी पटियाला अपने दोस्त हरभेज सिंह के साथ कार से बठिंडा से मुक्तसर की तरफ जा रहा था। जब अतिंदरपाल सिंह मलोट रोड पर स्थित निरंकारी भवन के पास पहुंचा तो चार अज्ञात युवकों ने अतिंदर से उसकी कार छीन ली। थाना थर्मल बठिंडा में पुलिस ने कार चालक अतिंदरपाल की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। एसएसपी ने बताया कि वारदात को ट्रेेस करने के लिए एसपीडी स्वर्ण खन्ना की अगुवाई में सीआईए स्टाफ 2 की एक टीम बनाई थी। पुलिस ने अतिंदर के ही जानने वाले हरभेज सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पूरा मामला साफ हो गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर उसके बाकी तीन साथियों को बठिंडा मुक्तसर रोड से लूट की गई कार, मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियारों समेत गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि अतिंदर के दोस्त हरभेज सिंह ने अपने भाई एवं रिश्तेदार के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम दिया था। इसके अलावा पुलिस ने जिले के गांव गोबिंदपुरा में करियाना की दुकान चलाने वाले गुरमीत कुमार से 16 दिसंबर को बीस हजार की नकदी और मोबाइल लूटने वाले रमनदीप सिंह को गिरफ्तार किया है। दूसरे साथी माणा सिंह की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें