फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी को निशाना बना कर ऑटो गैंग ने लूटे दो लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑटो गैंग ने कारोबारी को लगाई दो लाख की चपत
विज्ञापन

दिल्ली की बस पकड़ने के लिए शेरपुर चौक तक लिया था ऑटो
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। दिल्ली जाने के लिए शेरपुर चौक तक ऑटो में बैठे कारोबारी को ऑटो गैंग के सदस्यों ने निशाना बना लिया। उसकी जेब में पड़े दो लाख रुपये आरोपियों ने निकाल लिए और कुछ ही दूरी पर उसे उतार कर फरार हो गए। जब कारोबारी को शक हुआ तो उसने अपनी जेब चेक की तो रुपये गायब थे। उसने ऑटो का पीछा कर उसका नंबर नोट कर लिया। कारोबारी ने इसकी शिकायत थाना डिविजन छह पुलिस को दे दी है। पुलिस ने डुगरी के अजीत सिंह की शिकायत पर अज्ञात ऑटो चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
दुगरी के रहने वाले अजीत सिंह का कहना है कि उसकी फील्ड गंज में पाल कलेक्शन के नाम से शॉप है। उसे दिल्ली से दुकान का सामान खरीदने के लिए जाना था। वह 4 नवंबर को वह घर से शेरपुर चौक को निकला था। उसने शेरपुर चौक से दिल्ली की बस पकड़नी थी। उसने अपना स्कूटर पार्किंग में लगा दिया और शेरपुर चौक तक का ऑटो किया। अजीत का कहना है कि ऑटो पर पहले से तीन लोग बैठे हुए थे। आत्म नगर चौक के पास एक युवक नीचे उतर गया। जब आटो शेरपुर चौक तरफ जा रहा था, तब मिलिट्री कैंप से पहले ही एक युवक शोर मचाने लगा कि उसने अकेले ऑटो किया है, बाकी सवारियां कैसे बैठा लीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर ऑटो चालक ने उसे दस रुपये वापस करते हुए नीचे उतार दिया और रांग साइड ही ऑटो मोड़ कर भगा लिया। जब उसने अपनी जेब में हाथ डाला तो 2 लाख रुपये गायब थे। अजीत सिंह का कहना है कि जब उसे पता चला कि उसकी जेब कट चुकी है, तो उसने ऑटो का पीछा किया। आटो वाला तो पकड़ा नहीं गया, मगर उसने ऑटो का नंबर नोट कर लिया। थाना डिविजन छह के एडिशनल एसएचओ वरिंदर चोपड़ा ने बताया कि अज्ञात ऑटो चालक और उसके साथियों पर मामला दर्ज किया गया है। ऑटो का नंबर मिला है। नंबर से ऑटो के मालिक का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें