फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉल के बाहर खड़ी कार के तोड़े शीशे, नकदी और सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कार के शीशे तोड़कर नकदी, सामान चोरी
विज्ञापन

कार खड़ी कर मालिक चला गया था शापिंग के लिए मॉल
थाना डिविजन आठ की पुलिस कर रही मामले की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। पुरानी कचहरी के पास स्थित पवेलियन मॉल के बाहर खड़ी कार के शीशे तोड़ कर चोरों ने सामान और नकदी चोरी कर ली। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। घटना का पता उस समय चला जब मालिक शापिंग कर बाहर आया तो कार का शीशा टूटा देखकर उसके होश उड़ गए। सूचना मिलने के बाद थाना डिविजन आठ की पुलिस ने जमालपुर के रहने वाले मनप्रीत सिंह की शिकायत पर अज्ञात चोर गिरोह के सदस्यों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी हुई है।
पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक शुक्रवार को मनप्रीत अपने परिवार के साथ पवेलियन मॉल में शापिंग के लिए गया था। उसने अपनी कार मॉल के बाहर खड़ी की और परिवार के साथ अंदर चला गया। पीछे से चोर गिरोह के सदस्यों ने गाड़ी का शीशा तोड़ा और अंदर पड़ी पांच हजार रुपये की नकदी व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब वह बाहर आया तो गाड़ी का शीशा टूटा देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। थाना डिवीजन 8 के एएसआई सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मॉल के पास लगे सेफ सिटी प्रोजेक्ट के सीसीटीवी कैमरे और आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक करने में जुटी हुई है। आरोपियों का अभी तक कुछ पता नहीं चला है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें