फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहल्ला निवासियों के खिलाफ आरकैस्ट्रा का काम करने वाली महिला ने पुलिस के पास दी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों ने पुलिस चौकी के आगे लगाया धरना
विज्ञापन

आरकेस्ट्रा का काम करने वाली महिला ने पुलिस को दी थी शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। बाबा दीप सिंह नगर निवासी लोगों ने वीरवार शाम को आरकेस्ट्रा का करने वाली महिला एवं युवती की ओर से मोहल्ला निवासियों के खिलाफ झूठे आरोप लगाकर दी गई शिकायत के विरोध में वर्धमान पुलिस चौकी के आगे धरना लगाकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी । लोगों की अवाजें सुनकर चौकी से बाहर आए पुलिस कर्मी भारी गिनती में आए लोगों को देखकर चौक गए और तुरंत उन्होंने इस बाबत अपने अधिकारियों को सूचित किया।
विज्ञापन

बाबा दीप सिंह नगर निवासी मनप्रीत सिंह ने बताया कि उनके मोहल्ले में रहने वाले लोगों की तरफ से कुछ दिन पहले प्रण किया था कि मोहल्ले में नशा तस्करों एवं आरकेस्ट्रा का काम करने वाली कुछ गलत किस्म की महिलाओं को मोहल्ले में नही रहने दिया जाएगा। जिस के चलते मोहल्ले के लोगों की ओर से बाकायदा एक चेतावनी बोर्ड भी मोहल्ले के मेन एंट्री मोड पर लगाया गया है। उन्होंने बताया कि गत दिनों मोहल्ले में रहने वाली आरकेस्ट्रा का काम करती एक महिला व युवती मोहल्ले के ही लोगों के खिलाफ झूठे आरोप लगाकर वर्धमान चौकी पुलिस के पास शिकायत कर आई। जो कि सरासर बेबुनियाद और तथ्यों से दूर है। मनप्रीत ने बताया कि पुलिस कर्मी मोहल्ले वालों को कह रहे हैं कि तुम मोहल्ले में अच्छी अच्छी आरकेस्ट्रा रख लो और बुरा काम करने वाली आरकेस्ट्रा को भगा दो। इस संबंध में जब वर्धमान चौकी के ड्यूटी अधिकारी एएसआई नवयुगदीप सिंह ने कहा कि दोनों पक्षों को आमने सामने बिठाकर मामले को निपटा दिया जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें