फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस में भरती का झांसा देकर लाखों की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस में भर्ती का झांसा देकर 20.50 लाख की ठगी की
विज्ञापन

आरोपी ने खुद को पुलिस का बड़ा अधिकारी बताया था, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। खुद को पुलिस अधिकारी बताकर लुधियाना के मुल्लांपुर दाखां के रहने वाले एक व्यक्ति की ओर से पुलिस में भरती कराने का झांसा देकर तीन युवकों के साथ लाखों की ठगी करने का मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। लेकिन अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
मनप्रीत सिंह निवासी बाबू सिंह कालोनी ने पुलिस पास बयान दिया है कि उनके एक पड़ोसी के जरिये वह आरोपी मनदीप सिंह निवासी मुल्लांपुर दाखां जिला लुधियाना के संपर्क में आया। आरोपी ने बताया कि वह पुलिस महकमे में अधिकारी है और उसकी बड़े बड़े अफसरों से जान-पहचान है। इसलिए वह उनकी पुलिस में भरती करा देगा। मनप्रीत सिंह ने अपने लिए, अपने छोटे भाई सिकंदर सिंह व एक रिश्तेदार हरप्रीत सिंह की पुलिस में भरती कराने की बात आरोपी से कही। आरोपी ने तीनों की भरती के लिए 30 लाख रुपये मांगे। पहली किश्त के तौर पर 20 लाख 50 हजार रुपये शिकायतकर्ता मनप्रीत सिंह ने आरोपी को पटियाला में दे दिए। बाकी राशि आरोपी ने चंडीगढ़ में आकर देने को कही। लेकिन जब तय दिन पर शिकायतकर्ता बाकी की रकम देने के लिए चंडीगढ़ पहुंचा, तो आरोपी वहां नहीं आया। आरोपी ने बाद में न तो तीनों युवकों की पुलिस में भरती कराई और न ही पैसे वापस किए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। लेकिन अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमीन बेचकर आरोपी को दिए थे पैसे
शिकायतकर्ता मनप्रीत सिंह के चाचा हरजीत सिंह ने बताया कि मनप्रीत सिंह के माता-पिता की मौत हो चुकी है। जमीन बेचकर उसने बड़ी मुश्किल से पैसे इकट्ठा करके आरोपी को दिए थे। लेकिन पैसे भी चले गए और नौकरियां भी नहीं मिलीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें