फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के झांसे में आकर 3 लड़कियों ने छोड़ा घर

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रासर
विज्ञापन

पुलिस ने चार आरोपियों पर किया अपहरण का मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
लुधियाना पुलिस कमिश्नरेट के अलग-अलग थानों ने शादी का झांसा देकर अपहरण के तीन मामले दर्ज किए गए हैं। इसमें चार लोगों को नामजद किया गया है। पहला मामला थाना हैबोवाल में दर्ज किया गया है। इसमें पुलिस ने नवीन नगर, जस्सियां रोड के रहने वाले शिवा को नामजद किया है। पुलिस को दी गई शिकायत में 14 साल की लड़की के पिता का कहना है कि 21 जून को उसकी बेटी घर से बाजार गई थी। लेकिन वापस नहीं लौटी। आरोपी ही उसकी बेटी को शादी का झांसा दे अगवा कर ले गया है। उन्होंने पुलिस में शिकायत दी। जिस पर पुलिस ने आरोपी शिवा पर मामला दर्ज किया।
दूसरा मामला थाना साहनेवाल के गांव धरोड़ का है। इसमें 24 वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर अगवा करने के आरोप में पुलिस ने राकेश कुमार पर मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरा मामला थाना कूमकलां का है। गांव के रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि उसकी 16 साल की बेटी रात को घर से ही कहीं चली गई। बाद में पता चला कि आरोपी गुलजारी सिंह उसकी बेटी को शादी की नीयत से बहलाकर ले गया है। गुरवीर सिंह भी उसके साथ ही मिला हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें