फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक चेटिंग में हुई बहस ने लिया खूनी रुप, मारपीट कर व्यक्ति से छीना रिवाल्वर

विज्ञापन
विज्ञापन
फेसबुक चेटिंग हुई तो रेस्त्रां में आकर पीटा, चलाईं गोलियां
विज्ञापन

रिवाल्वर छीनने के बाद हवा में किए दो फायर, पांच के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
मामूली बात पर फेसबुक पर चेटिंग के दौरान हुई कहासुनी ने खूनी रूप ले लिया। डुगरी इलाके में कुछ लोगों ने एक व्यक्ति को घायल कर दिया और उसकी रिवाल्वर छीन कर हवा में दो गोलियां चलाईं। यहीं नहीं उसे धमकियां देते हुए फरार हो गए। मारपीट में घायल हुए न्यू शिमलापुरी की मेन वाहेगुरु रोड निवासी कुलविंदर सिंह ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना के बाद थाना डुगरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने इस मामले में कुलविंदर की शिकायत पर जगदीप सिंह, हरबंस सिंह, गुरप्रीत सिंह, गुरदीप सिंह और हरविंदर सिंह के खिलाफ मारपीट करने और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कुलविंदर सिंह ने बताया कि उनका गेट ग्रिल बनाने का काम है। वह गेट बनाकर दुकानों पर सप्लाई करते हैं। उनकी एक एसोसिएशन बनीहै। एसोसिएशन के सदस्य हर महीने किसी न किसी रेस्तरां या फिर होटल में मीटिंग करते हैं और पार्टी की जाती है। उसके दोस्त की आरोपी हरविंदर सिंह के साथ फेसबुक पर चेटिंग के दौरान बहस हो गई। उसने दोनों को रोकने की कोशिश की तो हरविंदर सिंह ने फेसबुक पर उसे ही धमकियां देनी शुरू कर दी। बहस के दौरान हरविंदर जिस रेस्तरां में पार्टी हो रही थी वहां पहुंच गया। कुलविंदर के अनुसार उसके दोस्त वहां से जा चुके थे तो वह अकेला रह गया था। आरोपियों ने उसे रोक लिया और मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया। आरोपियों ने उसके पास रखा लाइसेंसी रिवाल्वर छीन लिया और दहशत फैलाने के लिए दो गोलियां हवा में चलाईं। आरोपियों ने धमकियां दी कि अगली बार गोली उसे मार दी जाएगी। जिसके बाद उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। जांच अधिकारी सुखदेव राज ने बताया कि आरोपी अभी गिरफ्त से बाहर है। रेस्तरां के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें