फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पी जी मालिक ने पी जी में रहने वाली दो छात्रायों के साथ छेडछाड

विज्ञापन
विज्ञापन
पीजी मलिक ने छात्राओं से की छेड़छाड़
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी पीजी मालिक पर केस दर्ज कर किया गिरफतार
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा।
शहर के अजीत रोड पर चल रहे एक पीजी में रहने वाली दो छात्राओं के साथ पीजी मालिक की ओर से छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। जिस के बाद पीड़ित छात्राओं में से एक छात्रा ने थाना सिविल लाइन पुलिस के पास पीजी मालिक गुरप्रीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज करवाकर उसे गिरफ्तार करवाया।
पुलिस को दर्ज कराए बयान में छात्रा ने बताया कि 25 अप्रैल को जब वह अपने पीजी के कमरे में एक अन्य सहेली के साथ बैठी थी तो पीजी मालिक गुरप्रीत सिंह उसके कमरे आया और कमरे में दाखिल होते ही उसके व उसकी सहेली के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब उन्होंने विरोध किया तो पीजी मालिक उन्हें गलत बोलते हुए भाग गया।
विज्ञापन

इस संबंध में थाना सिविल लाइन पुलिस के एएसआई मनजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित छात्रा की शिकायत पर पीजी मालिक गुरप्रीत सिंह के खिलाफ जांच के बाद केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

प्रशासन की नाक तले अजीत रोड के हर दूसरे घर में लड़के लड़कियों के लिए सैकड़ों अवैध पीजी चलाए जा रहे हैं। लेकिन पीजी में सैकड़ों ऐसे पीजी हैं जो जिला प्रशासन के रिकार्ड में दर्ज नहीं हैं और वह अपने घरेलू मकान को कामर्शियल तौर पर उपयोग कर नगर निगम व सरकार को टैक्स का चपत लगा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें