फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिफाइनरी से लुक चोरी कर वेचने वाले गिरोह के सात सदस्यों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रिफाइनरी में चोरी वाले गैंग के 7 सदस्य काबू
विज्ञापन

आरोपियों 25 टन तारकोल और तीन लाख रुपये बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। जिले के गांव फुल्लोखारी स्थित श्री गुरु गोबिंद सिंह रिफाइनरी से तारकोल (लुक) चोरी करने वाले गिरोह के सात सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 25 टन से ज्यादा चोरी का तारकोल और तीन लाख रुपये बरामद की है।
विज्ञापन

आरोपियों के खिलाफ थाना संगत और तलवंडी में चोरी का केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की पहचान सुनील निवासी करनाल, राजेश, कमल निवासी राजस्थान, सुखविंदर सिंह कुरुक्षेत्र, राकेश कुमार, शाम लाल, रविंदर सिंह निवासी यूपी के तौर पर हुई है। थाना तलवंडी साबो के एसआई हरजीवन सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपियों की रिफाइनरी में तारकोल से भरी गाड़ियां लेकर आने वाले चालकों के साथ मिलीभगत है। आरोपी गाड़ियों से तारकोल चोरी कर आगे महंगे दाम में बेचते हैं। एसआई ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर जब आरोपियों के ठिकाने तलवंडी साबो और गांव गुरथडी में छापामारी की गई तो 25 टन से ज्यादा चोरी का तारकोल और तीन लाख रुपये बरामद हुए। एसआई ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड मांगेंगी। रिमांड मिलने पर आरोपियों से चोरी में साथ देने वाले चालकों के बारे में पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें