फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लमलैहड़ी के पंचायत घर व आंगनबाड़ी में चोरी

विज्ञापन
कम्प्यूूटर चाेरी। - फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना। जिला मुख्यालय के निकटवर्ती लमलैहड़ी गांव में शातिरों ने पंचायत कार्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र के ताले तोड़ डाले। शातिर हजारों रुपये का सामान लेकर फरार हो गए। ग्रामीणों को इसका पता उस समय लगा जब उन्होंने ताले टूटे देखे। पुलिस ने ग्राम पंचायत प्रधान अशोक कुमार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस केे मुताबिक मंगलवार देर रात अज्ञात शातिरों ने लमलैहड़ी पंचायत घर के ताले तोड़ अंदर रखा कंप्यूटर और इंडक्शन चूल्हा चुरा लिया। वहीं पंचायत कार्यालय के साथ अन्य कमरे में चल रहे आंगनबाड़ी से भी रसोई गैस सिलिंडर चुरा लिया। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पंचायत प्रधान को दी। प्रधान अशोक कुमार ने मामले के संबंध में ऊना थाना पहुंच प्राथमिकी दर्ज करवाई। डीएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें