फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड से अफीम लाकर बेचने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे

विज्ञापन
विज्ञापन
झारखंड से अफीम लाकर बेचने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक किलो अफीम बरामद की
आरोपी दो दिन के पुलिस रिमांड पर, पूछताछ में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। झारखंड से अफीम लाकर महानगर में सप्लाई करने वाले एक तस्कर को सीआईए टू की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को बाजवा नगर गंदा नाला पुलिस पर नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार कर एक किलो अफीम बरामद की है।
मामले में थाना डिविजन चार की पुलिस ने राहों रोड निवासी उमर पाल सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को रविवार अदालत में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुट है। जांच अधिकारी एएसआई महिंदरपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने बाजवा नगर के पास नाकाबंदी कर रखी थी। आरोपी वहां से गुजर रहा था। शक होने पर तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से अफीम बरामद की गई। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी के खिलाफ पहले भी नशा तस्करी के चार मामले दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह झारखंड से अफीम लाकर सप्लाई करता था। आरोपी करीब एक महीना पहले ही जमानत पर छूट कर जेल से बाहर आया है। जेल से बाहर निकलते ही फिर से अफीम सप्लाई का धंधा शुरू कर दिया। आरोपी झारखंड से अंबाला तक ट्रेन और और उसके बाद बस में सवार होकर लुधियाना पहुंचता था। इसके बाद अलग अलगलोगों को अफीम सप्लाई की जाती थी। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है कि वह किस व्यक्ति से अफीम लाकर सप्लाई करता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें