फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोने के गहने झपटने वालीं 4 महिलाएं गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोने के गहने झपटने वालीं चार महिलाएं गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब।
पुलिस ने गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब और ज्योति स्वरूप साहिब में नतमस्तक होने आई संगत से गहनों की झपटमारी करने वाले एक महिला गिरोह को धर दबोचा है। महिलाएं वारदात को अंजाम देने के बाद कार में सवार होकर फरार हो जाती थी। पुलिस ने यह कार्रवाई गत 3 मई को हुई झपटमारी की घटना के बाद की है।
एसपी (जांच) हरपाल सिंह ने बताया कि 3 मई को कैलाश रानी पत्नी भोला राम निवासी पटेल नगर सरहिंद से उक्त महिलाओं ने आटो रिक्शा में जाते वक्त सोने की चूड़ी छीन ली थी। थोड़ी दूर जाकर वह अपने निजी कार में सवार होकर फरार हो गई थीं। पुलिस ने इन महिलाओं पर मामला भी दर्ज किया था। पुलिस की लगातार चली गहन जांच के बाद आखिर उक्त गिरोह की सभी महिलाओं को धर दबोच लिया गया और झपटमारी करके उतारीं गई सोने की चूड़ी बरामद कर ली। इनका वजन 13 ग्राम और कीमत 45 हजार रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि एसएसपी अलका मीना के निर्देश पर एएसपी डा. रवजोत गरेवाल और पूरी पुलिस टीम कुछ दिनों से इस गिरोह की सभी हरकतों को भांप रही थी। सोमवार को आला अधिकारियों की संयुक्त टीम ने गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब की पार्किंग में से उन चारों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। महिलाएं नशा बेचने का धंधा भी करती हैं।

फोटो कैप्शन:21जीबीजीपी01: एस.पी. जांच हरपाल सिंह सोने के गहने छीनने वालीं गिरोह बारे प्रेस को जानकारी देते हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें