फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश के चलते अकाली नेता के बेटे ने युवक की काट दी अंगुलिया

विज्ञापन
विज्ञापन
अकाली नेता के बेटे ने युवक की अंगुलियां काटी
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में वारदात, आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
अकाली नेता पम्मा ओबराय के बेटे राजा ओबराय ने अपने साथियों के साथ मिलकर रंजिश में एक युवक की तेजधार हथियार से अंगुलियां काट दी। पीड़ित को घायलावस्था में छोड़कर आरोपी धमकियां देते मौके से फरार हो गए। अनुज को इलाज के लिए सीएमसी अस्पताल दाखिल कराया गया है। वहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने अनुज की शिकायत पर राजा ओबराय, बक्शीश, हंटर, मंगी, हरमन, बिल्ला और अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
अनुज के मुुताबिक उसकी मोबाइल की दुकान है। उसकी आरोपियों के साथ पुरानी रंजिश चल रही थी। उनका कई बार विवाद हो चुका है। हर बार मामला शांत करवा दिया जाता था। अनुज के अनुसार उसे मंगलवार को इलाके के ही एक युवक का फोन आया था। उसने उसे कहा था कि वह उनका समझौता करवा देगा। वह अपनी दुकान पर बैठ कर इंतजार कर रहा था। इस दौरान उसे फोन आया कि वह दुकान से बाहर आए। जैसे ही वह बाहर गया तो आरोपियों ने उस पर तेजधार हथियारों से उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उसे बुरी तरह से घायल कर दिया और उसके दोनों हाथों की अंगुलियां काट दी। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। मौके पर किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना डिविजन तीन की पुलिस वहां पहुंच गई। दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद ढोका मोहल्ले में दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

सब इंस्पेक्टर जगजीत सिंह ने कहा कि अकाली नेता पम्मा ओबराय का बेटा पहले भी कई मारपीट की वारदातों में शामिल रहा है। कुछ समय पहले भी वह हरगोबिंद मार्ग पर हुए झगड़े में था और पत्थरबाजी हुई थी। इलाके के लोगों का कहना है कि राजा ओबराय से काफी लोग परेशान हैं। जांच अधिकारी जगजीत सिंह ने कहा कि आरोपियों की तलाश में छापामारी की गई थी। आरोपी अभी फरार है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन


मानसिक परेशानी में आरोपी के भाई ने दी जान
सुंदर नगर की बस्ती मनी सिंह में रहने वाले आरोपी हंटर के भाई पियूष टक्कर ने मानसिक परेशानी में अपनी फैक्टरी में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता चलते ही थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच के बाद शव को सिविल अस्पताल भेज दिया है। पियूष के परिजनों ने आरोप लगाया कि जिन लोगों के साथ हंटर का मंगलवार को झगड़ा हुआ था। उन लोगों ने पियूष को धमकियां दी थी। इस वजह से वह परेशान था और उसने आत्महत्या की है। वहीं पुलिस का दावा है कि ऐसा कुछ नहीं हुआ था। पियूष किसी घरेलू बात को लेकर परेशान चल रहा था। इस वजह से उसने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें