फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक के ध्यानार्थ -पिता पर अपने बेटे के अपहरण का आरोप, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटे के अपहरण में पिता नामजद
विज्ञापन

लुधियाना। थाना डिवीजन नंबर सात की पुलिस ने एक पिता पर ही अपने डेढ़ साल के बेटे के अपहरण के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी पिता की पहचान हरियाणा के सोनीपत निवासी रमेश कुमार के तौर पर हुई है। पिछले एक माह से अलग रह रही पत्नी के घर पहुंच कर पिता ने बच्चे को गोद लिया और कुछ खिला कर लाने का बहाना बना कर फरार हो गया। पुलिस ने बच्चे को बरामद करने एवं आरोपी को गिरफ्तार क रने के लिए एक टीम सोनीपत के लिए रवाना कर दी है।
पुलिस को दी गई शिखायत में ताजपुर रोड निवासी 25 वर्षीय सिमरनदीप कौर ने बताया उसकी शादी वर्ष 2010 में सोनीपत के रमेश कुमार से हुई थी। उसका डेढ़ साल का बेटा है। उसका पति अक्सर मारपीट करता था और दहेज के लिए परेशान करता था। इससे परेशान होकर उसने पति का घर छोड़ दिया और अगस्त से अपने माता पिता के साथ आकर रहने लगी। सोमवार को वह अपने भाई के घर से कुछ काम के लिए बाहर गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसका बेटा अपनी नानी के साथ था। इस दौरान उसका पति रमेश वहां आया। उसने बेटे को गोद में लेकर कुछ खिलाने का बहाना बना कर बाहर चला गया और वापस न आया। इसके बाद उसकी मां ने पति से फोन पर कई बार संपर्क करने का प्रयास किया। कोई जवाब नहीं मिलने पर मां ने उसे फोन पर इसकी जानकारी दी। इसके बाद उसने थाना डिवीजन नंबर सात में शिकायत कर दी। जांच अधिकारी दलजीत सिंह ने बताया केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में टीम सोनीपत रवाना कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें