फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरों ने इंडिका कार के साथ रस्सी बांध एटीएम उखाडने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
कार में रस्सी बांध एटीएम उखाड़ने की कोशिश
विज्ञापन

तीन लुटेरों ने देर रात दिया वारदात को अंजाम देने का प्रयास
अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने किया मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। मुंडिया कलां इलाकें में लुटेरा गिरोह के तीन बदमाशों ने एक्सिस बैंक के एटीएम को उखाड़ने की कोशिश की। आरोपियों की इंडिका कार से रस्सी बांध को एटीएम उखाड़ने की कोशिश कामयाब नहीं हो सकी। शुक्रवार की सुबह राहगीर ने एटीएम में लगे शटर के ताले टूटे देख इसकी जानकारी पुलिस को दी। जब चौकी मुंडियां कलां की पुलिस मौके पर पहुंची तो अंदर मशीन क्षतिग्रस्त थी। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की तो तीन लोग सामने आ रहे है। पुलिस ने फुटेज कब्जे में ले ली है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

चौकी मुंडियां कलां के इंचार्ज एएसआई राजिंदर सिंह ने बताया कि मुंडियां इलाके में एक्सिस बैंक का एटीएम लगा है। रात को एटीएम बंद कर सिक्योरिटी गार्ड चला जाता है। देर रात को तीन लोग इंडिका कार में सवार होकर आए। आरोपियों ने एटीएम के ताले तोड़े और अंदर मशीन को उखाड़ने की कोशिश की। जब वह कामयाब नहीं हुए तो उन्होंने रस्सी को गाड़ी के साथ बांध कर मशीन खींचने की कोशिश की। वह फिर भी कामयाब नहीं हो सके। जिसके बाद वह वहां से चले गए। एएसआई राजिंदर सिंह ने बताया कि राहगीर सुबह पैसे निकलवाने गया तो शटर टूटा देख और अंदर मशीन क्षतिग्रस्त देख जानकारी पुलिस को दी। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की जा रही है। जिसमें तीन लोग सामने आ रहे है। आरोपियों का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें